PM-Kisan Samman Nidhi E-Kyc वेरीफाई कैसे करें? प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आधार Verify करने के लिए Hosshare.Com का लेख पढ़ सकते है | आइये जानते है इस पोस्ट में “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” का केवाईसी वेरीफाई कैसे करें |
जैसा की आप जानते है अभी के टाइम में Ekyc करने की होड़ लगी हुई है | अगर आपका खाता Pm Kisan Samman Nidhi में सक्रीय है तो आसानी से आप आधार से ई के.वाई.सी वेरीफाई कर सकते है |
इसके लिए आपको ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर मात्र दो मिनट में अकाउंट क्रिएट कर सकते है | आइये जानते है PM-Kisan Samman Nidhi E-Kyc वेरीफाई करने का तरीका क्या है?
PM-Kisan Samman Nidhi E-Kyc वेरीफाई कैसे करें?
ऑनलाइन Kyc वेरीफाई करने के लिए आपके पास आधार नंबर और आधार से Register मोबाइल नंबर होना चाहिए | मोबाइल नंबर की जरुरत इसलिए होती है ताकि आप आसानी से वेरीफाई कर सके | (जरुर पढ़ें सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के पांच वेबसाइट)
How To Do Pm Kisan Kyc Online
ऑनलाइन E-Kyc Verify करने के लिए सरकारी विभाग के वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर वेरीफाई करें | आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप को फॉलो कर सकते है |
Step-1
ऑनलाइन आधार से पीएम किसान योजना अकाउंट को वेरीफाई करने के लिए ऑफिसियल साईट पर आने के बाद E-Verify के बटन पर क्लिक करें |
Step-2
यहाँ पर आधार नंबर की जरुरत है, आधार नंबर के बॉक्स में Aadhar Number डालकर Search के बटन पर क्लिक करें |
Step-3
आपके आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरुरत होगी | बॉक्स में Mobile No. दर्ज कर Get Mobile Otp पर क्लिक करें |
Step-4
अब आपको मोबाइल नंबर पर एक Otp आया होगा उस One Time Password को ‘Enter Mobile Number’ के बॉक्स में टाइप कर Submit Otp पर क्लिक करें |
Step-5
यहां पर भी उसी तरह का पेज ओपन है | यहां से आगे बढ़ने के लिए Get Aadhaar Otp पर क्लिक करें |
Step-6
यहाँ पर आपको फिर से Otp का इन्तेजार करना होगा | अगर आपके मोबाइल पर Otp आ गया है तो बॉक्स में टाइप कर Submit For AUTH के बटन पर क्लिक कीजिए |
इस तरह से आपका अकाउंट Aadhar Verify हो गया होगा |
निष्कर्ष
PM-Kisan Samman Nidhi E-Kyc वेरीफाई कैसे करें? यह जानकारी पढने के बाद कोई भी व्यक्ति आधार Kyc को वेरीफाई कर सकते है | इस लेख में वेरीफाई करने का डिटेल्स शेयर किया गया जिसको उपयोग कर E-Kyc कर सकते है |